

रिंगनोद। भाजपा सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न आयोजन जनहित में किए जा रहे है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ ग्रामीण मंडल द्वारा क्षेत्र में लोगो को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक कर मास्क तथा सेनेटाइजर का वितरण किया गया। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल ने बताया कि मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर मंडल के ग्राम रिंगनोद, गुमानपुरा, बिछिया, फुटतलाव, तिरला, पिपरनी आदि गांवो में कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचकर लोगो को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया तथा मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण कर कोरोना टीकाकरण हेतु जागरूक किया। साथ ही वृक्षा रोपण एवं स्वच्छता हेतु भी प्रेरित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, धर्मेन्द्र मंडलोई, डॉ. बलबहादुर, मंडल महामंत्री सुनील मेहता, उपाध्यक्ष प्रेमलता चौहान, ईश्वर मिस्त्री, राजेश लच्छेटा, कैलाश पाटीदार, विजय इमलीवाले, रमेश कोठारी, आशीष जैन, संजय गर्ग, देवेंद्रसतपुड़ा, धर्मेंद्र भंडारी, निशाल सेठिया, ट्रिनकल पवार, वैभव जैन, प्रतीक पाटीदार, ज्वाला सोलंकी, राकेश गवरी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी मण्डल मीडिया प्रभारी कन्हैया पड़ियार ने दी।