

राजगढ़। मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के संत आचार्य श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी का बीती रात्रि निधन हो गया। उनका इंदौर के अस्पताल में उपचार चल रहा था। सुबह उनका पार्थिव देह मोहनखेड़ा तीर्थ लाया गया। जहाँ पर उनके पार्थिव देह को पाट पर स्थापित किया गया। आचार्य श्री की देह को स्थापित करने के बाद तीर्थ परिसर में उनके अंतिम दर्शन हेतु आसपास के गुरुभक्त पहुँचने लगे। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गुरुभक्तो ने आचार्य श्री के अंतिम दर्शन-वंदन किए। वही प्रसाशनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है। देर शाम जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह भी पहुँचे। भाजपा तथा कांग्रेस की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी अंतिम दर्शन करने पहुँची। आचार्य श्री का अंतिम संस्कार मोहनखेड़ा तीर्थ पर कल शुक्रवार को प्रातः 6 बजे कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए केवल तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारी की उपस्थिति में किया जाएगा। आचार्य श्री को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित दिग्विजयसिंह तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर श्रधांजलि दी।

राजनीतिक हस्तियां पहुँची, दी श्रधांजलि –
मोहनखेड़ा तीर्थ पर आचार्य श्री के अंतिम दर्शन हेतु कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा भी तीर्थ पहुँचे। वही प्रदेश भाजपा महामंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती, धार जिलाध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन बानिया तथा राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल ने अंतिम दर्शन-वंदन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद तीर्थ पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के शोक संदेश का वाचन महामंत्री कविता पाटीदार ने किया। वही दोपकर को पूर्व मंत्री जीतू पटवारी तथा सज्जनसिंह वर्मा, बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल, इंदौर विधायक संजय शुक्ला, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल पहुँचे तथा आचार्य श्री के पार्थिव देह के दर्शन वंदन कर श्रधांजलि अर्पित की। तीर्थ पर शाम को भाजपा के इंदौर संभाग संगठमंत्री जयपालसिंह चावड़ा, सांसद छतरसिंह दरबार भी पहुँचे तथा अंतिम दर्शन वंदन किए।