
सरदारपुर-अमझेरा। नगर के साप्ताहिक हाट बाजार मे पशुधन सजाने की शैली फूंदे सहित घर के सजावट की सामग्री की लोगो ने खूब खरीदी की गई। दीपावली के पहले लगने वाला हाट बाजार को त्योहारिया हाट कहा जाता है।
इसमे विशेषकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचकर पशुधन को सजाने के लिए सामग्री की खरीदी करते है। साथ हि अन्य सजावट के सामान सहित मिट्टी के दीपक घरेलू सामान सहित सोने चांदी की खरीदी की गई। पूरे बस स्टैंड क्षेत्र, श्री राम चौक, मनावर चौराहा पर बड़ी संख्या मे दुकाने लगी जिन पर लोगो ने खरीदी की गई।