Homeअपना शहरसरदारपुर - विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियो ने खर्च किए...

सरदारपुर – विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियो ने खर्च किए लाखों रुपये, कांग्रेस के ग्रेवाल की तुलना भाजपा के वेलसिह ने खर्च की ज्यादा राशि, निर्वाचन की व्यय टीम को प्रत्यशी दे रहें हिसाब, इस प्रत्याशी ने खर्च किए सबसे कम रुपये

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा लाखों रुपये खर्च किए गए है। निर्वाचन कार्यालय की व्यय शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारपुर में कांग्रेस प्रत्याशी से भाजपा प्रत्याशी ने अधिक खर्चा किया है।

चुनाव में व्यय राशि के आंकड़ों को लेकर व्यय लेखा टीम प्रत्याशियों के द्वारा चुनाव के दौरान खर्च की गई राशि के आंकड़ों को लेकर कागजी कार्यवाही को पूर्ण कर रहे है। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के द्वारा प्रतिदिन उनके द्वारा खर्च की गई राशि का हिसाब व्यय लेखा टीम के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। लेकिन खर्च की गई राशि के बाकी बचे हुए बिलो के बाद फायनल आंकड़ों का मिलान होकर खर्च की गई राशि के पाय-पाय का हिसाब मिलेगा। 3 जनवरी तक का समय प्रत्याशियो के पास हिसाब देने के लिए बचा है। जिसके बाद हिसाब का आंकड़ा बढ़ सकता है।

कांग्रेस के मुकाबले भाजपा का खर्चा ज्यादा – व्यव शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी वेलसिह भूरिया द्वारा करीब 25 लाख 69 हजार 770 रुपये चुनाव प्रचार के दौरान खर्च किए गए। वही कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल द्वारा करीब 14 लाख 34 हजार 988 रुपये चुनाव प्रचार हेतु खर्च किए गए है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी के व्यय में पीएम एवं सीएम की सभा उन्हें करीब 12 लाख से अधिक मे पड़ी है।

जिससे भाजपा प्रत्याशी के द्वारा खर्च की गई राशि का आंकड़ा बढ़ गया। बरमंडल मे तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया के द्वारा ली गई सभा मे करीब 2 लाख से अधिक का खर्चा हुआ। वही झाबुआ मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे मंच पर उपस्थित होना भाजपा प्रत्याशी को काफी महंगा पडा। इस सभा मे करीब 10 लाख से अधिक का खर्च उनके चुनाव व्यय में जुड़ा है।

निर्दलीय प्रत्याशी ने ढाई लाख से अधिक खर्च किए – विधानसभा चुनाव में सबसे कम खर्च बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी रेवा शंकर सिंघार द्वारा किया गया। रेवा शंकर द्वारा करीब 53 हजार 550 रुपये ख़र्च किए है। वही जयस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गामड़ के द्वारा करीब 2 लाख 59 हजार 790 रुपये चुनाव प्रचार के दौरान खर्च किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!