![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
राजगढ़। स्थानीय न्यू टैलेंट स्कूल में कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय खेल महोत्सव का आज से शुभारंभ हुआ। खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राजगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक जैन एवं सरदारपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष शैलेंद् चौहान उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत प्राचार्य विजय सिंह तोमर एवं गणेश पाटीदार ने किया। इस अवसर पर दीपक जैन ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अच्छा प्रदर्शन करने की सलाह दी। सरदारपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान ने भी संस्था के विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई एवम शानदार परीक्षा परिणाम के विषय में बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए हर्ष व्यक्त किया एवं विद्यार्थियों को भविष्य में हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही।
वही संस्था प्राचार्य विजय सिंह तोमर ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के भी महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के महत्वपूर्ण चार हाउस नटराज, तिलक, पृथ्वी एवम स्वास्तिक हाउस के विद्यार्थियों ने नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी तथा विद्यार्थियों ने परेड भी की। विद्यार्थियों द्वारा कविता के माध्यम से कार्यक्रम को मधुर सुरों से सुसज्जित किया। स्कूल के शिक्ष गौरव बामने ने भी शानदार गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गौरव नखेत्रा द्वारा किया गया।
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231229-WA0085-1024x683.jpg)