Homeक्राइमसरदारपुर - अमझेरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार 2...

सरदारपुर – अमझेरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार 2 आरोपियों को गुजरात से किया गिरफ्तार, एक आरोपी पर घोषित था इनाम

सरदारपुर। अमझेरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार 2 आरोपियों गुजरात से गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी 4 वर्ष से फरार था। जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर कर रखा था।

सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बकलवार के मार्गदर्शन में दुष्कर्म के मामले में फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी परलिया पिता गांगू उर्फ गंगाराम को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी परलिया द्वारा 15 अक्टूबर 2020 को ग्राम जलोखिया में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। अमझेरा थाने पर आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी देवेंद्र पिता श्रवण पटलिया निवासी आमला को भी गुजरात से गिरफ्तार किया है।

आरोपी देवेंद्र ने 17 सितंबर 2023 को शादी का झांसा देकर नाबालिक से दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। दोनों ही आरोपियो की गिरफ्तारी में थाना अमझेरा के निरीक्षक संजय सिंह बेस, उप निरीक्षक जुली अमलियार, प्रधान आरक्षक कैलाश कटारा तथा रामकृष्ण गामड़ की भूमिका रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!