Homeराजनीतिसरदारपुर - भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत सरदारपुर में एक...

सरदारपुर – भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत सरदारपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

सरदारपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी एवं गांव चलो अभियान के जिला संयोजक वीरेंद्र जी बघेल के निर्देशानुसार गांव चलो अभियान अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल सरदारपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शंकर मंदिर सर्किट हाउस पर संपन्न हुआ। जिसमें पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर एवं पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया द्वारा अभियान की जानकारी देते हुए प्रत्येक बूथ के विस्तारक को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सरदारपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजेंद्र गर्ग, जमना भूरिया जिला मंत्री, मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार, छोटू यादव, मंडल महामंत्री मदन पाटीदार मंडल, सुखराम मेडा, जिला सहकोषाध्यक्ष युवा मोर्चा आदित्य यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंश मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!