Homeराजनीतिगंधवानी मंडल में भाजपा के 'गांव चलो' अभियान की कार्यशाला संपन्न, मुख्य...

गंधवानी मंडल में भाजपा के ‘गांव चलो’ अभियान की कार्यशाला संपन्न, मुख्य वक्ता डॉ. बलबहादुर सिंह ने कहा – भाजपा सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को करवाना है अवगत

धार। गंधवानी विधानसभा के गंधवानी मंडल में भाजपा के ‘गांव चलो’ अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्यवक्ता के रूप में डॉ. बलबहादुर सिंह छडावद ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के ‘गांव चलो अभियान के तहत 4 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रत्येक गांव व बूथों पर पदाधिकारियों को प्रवास करके लोगो से मिलना है। गांव में लोगो को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए योजनाओं के हितग्राहियों से मिलना है। कार्यशाला में डॉ. बलबहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की प्रत्येक योजना का गांव-गांव तक अधिक प्रचार करना है गांव चलो अभियान के तहत संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का हर कार्यकर्ता को निर्वहन करना है।

वही भाजपा के वरिष्ठ नेता अब्बाराम पाटीदार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को पार्टी की रीति-नीति से अवगत करवाते हुए कहा कि संगठन ने गांव चलो अभियान के तहत जो भी करणीय कार्य दिए है उन्हें हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी से पूर्ण करना है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवंत मंडलोई, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल आर्य सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!