Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - दसई में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारी व...

सरदारपुर – दसई में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्यों ने किया भ्रमण, विभिन्न समस्याओं को लेकर की चर्चा

सरदारपुर। ग्राम दसई में भारतीय मानव अधिकार ट्रस्ट सरदारपुर के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा गांव के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान गांव में मुख्य रूप से पीने के पानी की, ट्रांसफार्मर की, सार्वजनिक शौचालय की, आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने, पुलिस चौकी की बाउंड्रीवाल बनवाने सहित विभिन्न समस्याएं सामने आई।

इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव बालू सिंह सिंगार से भारतीय मानव अधिकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा चर्चा करते हुए विकास कार्यों का स्टीमेट बनाने की बात कही गई। वहीं ग्राम दसई में भारत गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही हॉस्पिटल में मरीजों को खाद्य पदार्थ का वितरण भी किया गया। इस दौरान मानव अधिकार ट्रस्ट के प्रेम वैध, महेश कुमार वर्मा, राजेंद्र दुबे, चंद्रसेन जाधव, राजु जोशी, विजय नाहर, सुभाष पाटीदार सहित अन्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी ट्रस्ट के जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह चावड़ा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!