Homeअपना शहरसरदारपुर - अमझेरा में महज 20 मिनट रुके मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,...

सरदारपुर – अमझेरा में महज 20 मिनट रुके मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अमका-झमका मंदिर में दर्शन कर मां को वस्त्र किए अर्पण, महाराव के महल नही पहुंचे सीएम, महिला पार्षदों से हुई धक्का-मुक्की

सरदारपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को धार जिले के दौरे पर रहे। धार में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ग्राम अमझेरा पहुंचे। मुख्यमंत्री अमका-झमका माता मंदिर के समीप बनाए गए हेलिपैड पर पहुंचे। जहां से वे अमका झमका माता मंदिर पहुंचे। यहाँ मुख्यमंत्री ने अमका-झमका मंदिर में मां अम्बिका, चामुंडा माता मंदिर में दर्शन-वंदन कर मां को वस्त्र अर्पण किए गए। मंदिर के पुजारी व आमजन ने मां की तस्वीर भेंट की। वही मुख्यमंत्री का स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। मंदिर पर दर्शन-वंदन के बाद मुख्यमंत्री यादव हेलीपैड की और रवाना हुए।

20 मिनट रुके मुख्यमंत्री –
मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम से करीब 2 घंटे देरी से पहुंचे। मुख्यमंत्री अमझेरा में महज 20 मिनट ही रुके। इस दौरान उन्होंने केवल मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने मंदिर के पीछे बने रुक्मणि हरण स्थल पर भगवान कृष्ण के रथ के पहिए के निशान भी नही देखें। और ना ही 1857 की क्रांति के शहीद महाराव बख्तावर सिह के महल उन्हें नमन करने गए। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हाय-तौबा इतनी रही की लोगो से तो ठीक मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों से भी नहीं मिले। स्थानिय प्रशासन द्वारा की गई तैयारियां जस की तस रह गई। कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री अमझेरा क्षेत्र को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते या बड़ी सौगात दे सकते है। लेकिन मुख्यमंत्री ने अमझेरा को लेकर कोई घोषणा नही की।

महिला पार्षदों से हुई धक्का-मुक्की –
मां अमका-झमका पहुँचने के दौरान सरदारपुर नगर परिषद की महिला भाजपा पार्षदों ने सीएम से मिलने का प्रयास किया, किंतु सुरक्षा कारणों के चलते महिला नेत्रियां सीएम से नहीं मिल पाई। काफिले के सामने आने पर सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं को हटाने का प्रयास किया, तब धक्का-मुक्की भी महिलाओं के साथ हुई। मीडिया को चर्चा में ज्योति युवराजसिंह चौहान सहित महिला पार्षदों ने बताया कि सरदारपुर में कांग्रेस परिषद हैं, जिसके कारण उनके साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उनके वार्डों में काम नहीं हो रहे हैं, इसलिए हम सभी पार्षद सीधे सीएम को परेशानी बताना चाहते थे। किंतु सीएम ने हमे नहीं सुना है। हमे देखकर अनदेखा किया गया, महिलाओं के साथ इस व्यवहार नहीं करना चाहिए।

हेलीपैड पर भाजपा नेताओ ने की अगवानी –
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हेलीपैड पर स्थानीय भाजपा नेताओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री की अगवानी की गई। वही मंदिर परिसर में भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!