![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
राजगढ़। अयोध्या के संत श्री रामलला सरकार का बुधवार को मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पर आगमन हुआ। यहां श्री राजेंद्र सूरीश्वरजी के दर्शन-वंदन के बाद आचार्य श्री हितेशचंद्र सूरीश्वर जी से उन्होंने धार्मिक विषय पर चर्चा की। जिसके बाद संत रामलला सरकार पीपरनी रोड़ स्थित श्री महावीर गौशाला आश्रम पर पहुंचे एवं आश्रम का निरीक्षण किया।
साथ ही उपस्थित सभी भक्तजनों से उन्होंने भजन कीर्तन के माध्यम से वार्तालाप की। श्री रामलला सरकार आगामी 23 मई को पूर्णिमा के दिन श्री महावीर हनुमान गौशाला आश्रम पर सत्संग भजन करेंगे सब भक्तों की समस्यओं का पर्चा लिखकर उपाय बताएंगे।
आज बुधवार को एक भक्त बालिका जो कुछ जानना चाहती थी उसे श्री रामलला सरकार से लिखकर बताई और वह संतुष्ट हो गई। आश्रम ट्रस्ट मंडल के लक्ष्मण डामेचा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गुरुदेव रामलला सरकार भूतकाल, भविष्य एवं वर्तमान काल का पूरा पर्चा लिखकर बताते है जो शतप्रतिशत सत्य होता है।
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2024/05/1001062526-1024x577.jpg)