

सरदारपुर। शहर की प्रथम साख सहकारी संस्था श्री लाभ गंगा सोसायटी में धन की देवी मां लक्ष्मी जी का विधिपूर्वक पूजन मणिलाल खजांची के द्वारा किया गया। इस दौरान पंडित अशोक शर्मा ने मंत्रोच्चार किया। इस अवसर पर संचालक राजेंद्र दुबे, नरसिंह सोनी, अशोक पेंटर, सुनील जायसवाल, अशोक तिवारी एवं सीताराम गोरणा, कैलाश गुप्ता, संदीप जैन, शाखा प्रबंधक हितेश गोराना, अरुण माली, रवीना शर्मा, रामेश्वर मारू, शुभम माली, अमर सिंह भूरिया, राजा, आनंद परमार, मनीष, सौरव यादव, तनमई गोराना आदि उपस्थित थे।