Homeअपना शहरराजगढ़ - गुरुराज विद्या साख सहकारी संस्था के वार्षिक केलेण्डर का हुआ...

राजगढ़ – गुरुराज विद्या साख सहकारी संस्था के वार्षिक केलेण्डर का हुआ विमोचन

राजगढ़। संस्थापक प.पू. गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्री ऋषभचन्द्र सुरिश्वरजी म.सा. के शुभाआशीर्वाद से संचालीत मात्र एक संस्था गुरुराज विद्या साख सहकारी संस्था मर्यादित राजगढ़  के वार्षिक केलेण्डर 2021 का विमोचन किया गया। संचालक मण्डल की उपस्थिति में अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता एडवोकेट के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मालार्पण कर केलेण्डर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुजानमल सेठ संचालक मण्डल के सदस्य  ज्ञानेंद्र मूणत एवं वीरेंद्र जैन उपस्थित थे। प्रबन्धक संजय बाफना ने बताया कि केलेण्डर में सार्वजनिक अवकाश के साथ धार्मिक त्योहारो एवं राष्ट्रीय त्योहारो की जानकारी पंचाग आदि प्रकाशित किया हैं। केलेण्डर का संपादन एवं संकलनकर्ता लोकेन्द्रसिंह सोलंकी द्वारा किया गया। इस दौरान प्रेमचन्द सोलंकी, नरेन्द्र माली, गौरव शर्मा ने कार्यक्रम की व्यवस्था सभांली। अंत मे आभार संस्था के राहुल माली ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!