

राजगढ़। स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव के अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की राजगढ़ शाखा ने योगाभ्यास किया। योगपीठ के योगाचार्य कमलेश सोनी ने बताया कि हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाना है और इस क्रांति के लिए युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है और युवा ही देश को आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जा रहे है। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद को याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर योग शाला की शुरुआत की। संभाग में नि:शुल्क कक्षा में प्राथमिक रूप में मानी जाने वाली कक्षा पूरे मध्यप्रदेश में नि: शुल्क योग तथा साथ में आयुर्वेदिक काढ़े व रस का वितरण भी किया जा रहा है। कार्यक्रम का संयोजक पतंजलि योग समिति राजगढ़ द्वारा आयोजित किया गया था कक्षा की ओर से स्वामी विवेकानंद जी के स्टीकर वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार राहुल व्यास ने किया तथा विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए आभार युवा कलाकार जैनिका जैन ने व्यक्त किया।