

राहुल राठोड़, राजोद। दत्तीगांव युवा मित्र मंडल व आनंद मंगल क्रिकेट क्लब साजोद द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई व प्रथम टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच मुंगेला व साजोद के बीच जिसमें मुंगेला ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाए लक्ष्य का पिछा करते हुए साजोद 46 रन पर आल आउट हुई जिसमें मुंगेला ने पहला मुकाबला जीता। मुख्य अतिथि मन्नालाल, पुरोहित कन्हैया लाल पटेल, रामलाल सगीत्रा, रायचंद ओसारी सरपंच साजोद, शंकरलाल सोलंकी, सुनील द्विवेदी, राजेश बैरागी, जितेंद्र गामड़, भारत सिंह सोलंकी के सानिध्य में संपन्न हुआ। दत्तीगांव युवा मित्र मंडल के आशीष शर्मा, आशीष जायसवाल यशवंत जायसवाल, कैलाश काका, राम मुकाती, धारा जाट, बसंतीलाल जायसवाल,पवन जायसवाल, पिंकू राज जायसवाल, राहुल जायसवाल, राहुल सूर्यवंशी, जगदीश काकर, नारायण सेकवाडिया, श्याम धाकड़, सोनू कांकर, प्रदीप सिंह चौहान, महेंद्र प्रजापत, गौरव साहू व समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे। आभार यशवंत जयसवाल व्यक्त कीया।