

राजगढ़। शनिवार रात्रि में नगर के मोहन गार्डन में महाराणा बख्तावर सिंह स्मृति व्याख्यानमाला समिति राजगढ़ द्वारा द्वितीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ भारतमाता तथा अमर शहीद राणा बख्तावरसिंहजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। आयोजन के मुख्य वक्ता इंदौर के प्रसिद्ध डॉक्टर रत्नेश खरे द्वारा “समृद्धशाली समाज निर्माण में हमारा योगदान” विषय पर अपना व्यक्तव्य देते हुए आम आदमी की समृद्धशाली समाज निर्माण में भूमिका के बारे में बताया। वही मंच पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर राजेन्द्र दुबे तथा व्याख्यानमाला समिति के अध्यक्ष योगेश जोशी मंचासीन रहें। अतिथियो का परिचय नरेंद्र मोहरे ने दिया। आयोजन का संचालन राहुल व्यास तथा विनोद मकवाना ने किया एवं आभार अमित जैन ने व्यक्त किया।