

राजोद। महाशिवरात्रि को नगर समेत आसपास के क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर के सभी शिवालयों में दिन भर भक्तों का आवागमन रहा। नगर के धुमलेश्वर महादेव मंदिर बस स्टैंड पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आकर्षक श्रंगार व सजावट की गई। देर रात श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पुर्णेश्वर महादेव मंदिर रानीखेडी, ओकारेश्वर मंदिर रानीखेडी पर भी खिचड़ी व भांग की प्रसादी वितरित की गई। वटेश्वर महादेव मंदिर, आनंदेश्वर महादेव, रामोला मंदिर, पातालेश्वर व थाना परिसर में साबुदाने की खिर खिचड़ी की प्रसादी वितरित की गई। नगर के अन्य मंदिरों में भी अभिषेक किये गए व महा आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।

नगर के श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर बस स्टैंड पर भी अनेक आयोजन हुए। बाबा श्याम मित्र मंडल द्वारा सदर बाजार में भी बर्फ़ के भोलेनाथ बनाये और आकर्षित श्रंगार कीया खिचड़ी की प्रसादी वितरण क गई। सभी मंदिर पर सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के भजनो की मधुए धुन बजती रही। भक्त सुबह से ही कतार लगाकर दर्शन करते रहे।