Homeचेतक टाइम्सअमझेरा - तेंदुए ने 10 वर्षीय बालक पर किया हमला, बुरी तरह...

अमझेरा – तेंदुए ने 10 वर्षीय बालक पर किया हमला, बुरी तरह घायल हुआ बालक, अस्पताल में उपचार जारी

विक्रमसिंह राठौर, अमझेरा। अमझेरा क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुए ने उत्पात मचाया है। तेंदुए के हमले से 10 वर्षीय बालक घायल हो गया है। जिसका अमझेरा के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा वन क्षेत्र के ग्राम जामनियापाड़ा में शाम के करीब 7 बजे शौच के लिए गए बालक ज्ञान सिंह पिता तूफान सिंह वास्केल को तेंदुए ने अचानक हमला कर करीब 15 फीट दुर खींच कर ले गया। बालक की आवाज सुनकर उसके फूफाजी मेहताब पिता मान सिंह ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया और बालक को घायल अवस्था में लेकर अमझेरा अस्पताल पहुंचे। जहां डॉ. एके चौधरी के द्वारा बालक का प्राथमिक उपचार किया गया है, उन्होंने बताया कि घायल बालक को करीब आठ टांके आए हैं। निगरानी में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!