![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG-20210327-WA0030.jpg)
दसाई। देश में कोरोना संक्रमण के गंभीर संकट की तरह बढ रहा हैं। जिस तरह प्रतिदिन कोरोना के केस बढ रहे आमजन की चिंता बढ रही हैं इसकी रोकथाम के लिए लोगो को मास्क पहनने और सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लोगो को समझाइश जा रही हैं। शनिवार को सुबह चौकी प्रभारी प्रशांत पाल के साथ ग्राम पंचायत के सचिव राकेश भाटी, रामप्रसाद ने नगर में भ्रमण कर चालानी कार्यवाही के साथ-साथ मास्क का वितरण किया। पाल और भाटी ने नगर के दूकानदारो से निवेदन किया की बिना मास्क के लोगो को सामना नही दे और शारीरिक दूरी का पालन अवश्य करे।