

राजोद। शीतला सप्तमी का त्यौहार नगर व क्षेत्र में शांति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। साजोद कोटेश्वरी नदी तट पर मां शीतला माता का मंदिर पर साजोद-राजोद क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाओ ने पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। इससे एक दिन पूर्व मंदिर पर अनेक धार्मिक आयोजन भी किए गए। छठ के दिन कोटेश्वर नदी में मेला लगा। जहा ग्रामीणों द्वारा खाद्य एवं पूजन सामग्री की खरीदी की गई। वही मंदिर पर विशेष साज-सज्जा की गई थी। पूजन के समय कोराना की गाइड लाइन का पालन किया गया। महिलाओं ने पूजन कर अपने व अपने परिवार की सुख शांति व देश में कोराना की महामारी से जल्द निदान के लिए प्रार्थना की। वही मंदिर पर प्रजापत समाज का भी विशेष योगदान रहा।