

राजगढ़। बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार प्रातः 6 बजे का लॉकडाउन लगाया गया। जिसका पालन लोगो द्वारा पूरी तरह किया गया। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस को कही भी बल प्रयोग नही करना पड़ा। कोरोना के ख़ौफ के चलते लोग स्वयं ही सतर्क हो गए। कही भी कोई बेवजह घूमता हुआ नही पाया गया। नगर में एक साल बाद लॉकडाउन हुआ है। जिंदगी बचाने के लोग पूरी तरह घर मे कैद हो गए। दिनभर लोग छतों एवं खिड़कियों से झाकते हुए देखे गए। नगर में जरूरी सामान की दुकानें खुली रही। साथ ही इक्का-दुक्का बसों की आवाजाही जारी रही।