![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20240722-WA0102.jpg)
![](https://chetaktimes.com/wp-content/uploads/2021/04/IMG-20210412-WA0026.jpg)
सरदारपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को धार एवं अलीराजपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। मंत्री दात्तीगांव को धार-अलीराजपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सरदारपुर द्वारा बस स्टैंड सरदारपुर पर आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव मंडल उपाध्यक्ष छोटू यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक गर्ग, दिनेश मिण्डा, प्रभु नायक, राज यादव, आदित्य यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।