Homeअपना शहरराजगढ़ - कील कोरोना-3 अभियान के तहत युद्ध स्तर पर नगर परिषद,...

राजगढ़ – कील कोरोना-3 अभियान के तहत युद्ध स्तर पर नगर परिषद, महिला-बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला तैनात, लगभग 15 हजार लोगों की जुटा चुकें है जानकारी

राजगढ़। कोरोना महामारी से नगरवासियों को निजात दिलाने के लिए नगर परिषद, महिला-बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग का अमला संयुक्त रूप से मैदानी स्तर पर जुटकर युद्ध स्तर पर सर्वे कर रहा है। 7 से 25 मई तक चलने वाले कील कोरोना – 3 अभियान के तहत सर्वे टीम घर-घर दस्तक दे रही हैं तो कोविड सहायता केंद्र से लोगों को प्राथमिक उपचार हेतु दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है। 50 प्रतिशत से ज्यादा नगर का सर्वे टीम द्वार कर लिया गया। सर्वे टीम के साथ नगर परिषद सीएमओ देवबाला पीपलोंनिया भी घर-घर पहुँचकर लोगों को समझाइश दे रही है। 

घर-घर पहुँचकर जुटा रहे है जानकारी –

कील कोरोना -3 अभियान में नगर परिषद अधिकारी-कर्मचारी, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा एएनएम जुटी हुई है। सर्वे टीम नगर में घर-घर दस्तक दे रही है तथा नगरवासियों की जानकारी जुटाकर नगर परिषद में दी जा रही। जिसके बाद सर्दी, खांसी, बुखार तथा जुकाम वालो के घर पर्यवेक्षक टीम प्राथमिक उपचार हेतु दवाइयां देने पहुँच रही है। नगर परिषद सीएमओ देवबाला पीपलोनिया ने बताया कि शासन के आदेशानुसार कील कोरोना-3 अभियान चलाया जा रहा है। लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही उन्हें समझाईश भी दी जा रहीं है। अभियान कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में कारगार साबित होगा।

नगर में बनाए गए है तीन कोविड सहायता केंद्र –

कील कोरोना-3 अभियान के तहत नगर में तीन स्थानों पर कोविड सहायता केंद्र बनाए गए है। यह कोविड सहायता केंद्र नगर परिषद कार्यालय, पुरानी कन्याशाला तथा कन्या हाई स्कूल मेला मैदान में बनाए गए है। जहाँ  नगर परिषद कर्मचारी, आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी सेवा दे रहे है।  कोविड सहायता केंद्र पर सर्दी, खाँसी, बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, सांस लेने में तकलीफ आदि लक्षण युक्त रोगियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा। साथ ही लोगों को ज्यादा तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने की सलाह भी दी जा रही हैं।

15 हजार लोगों की जुटा चुके हैं जानकारी –

कील कोरोना -3 अभियान में 80 से अधिक अधिकारी तथा कर्मचारी जुटे हुए है। अभियान के प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि 7 मई से इस अभियान की शुरूआत हुई है। नगर के लगभग 15 हजार लोगों की जानकारी जुटा ली गई हैं। सर्वे टीम प्रतिदिन जानकारी हमें प्रदान करती है। जिसके बाद हम सर्दी, खाँसी तथा बुखार वाले लोगों के घर शासन से प्राप्त दवाइयां भिजवाते है। अभियान के तहत 50 प्रतिशत से अधिक नगर का सर्वे हो चुका है। विगत दिनों जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा अभियान का जायजा भी लिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!