

सारंगी। श्याम भक्त एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने मिल कर पर्यावरण दिवस के अवसर पर, पुलिस चौकी सारंगी में पौधे लगाए। इस दौरान सारंगी चौकी स्टाफ चौकी प्रभारी अशोक बघेल, जितेंद्र सिंह दोहरे, नीरज सागर, अरुण गोयल, प्रधान हीरालाल आरक्षक महिपाल तथा नगर सुरक्षा समिति के सदस्य धर्मेन्द्र प्रजापति, नवनीतसिंह परिहार, अरुण गोस्वामी, विशाल परमार धीरेन्द्र परिहार ,ऋषभ अग्रवाल राहुल राठौड़ आदि मौजूद थे। समिति के सदस्य धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया की हमने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मिशन बनाया है। जो 2021 से प्रांरभ किया है। समिति के सदस्य द्वारा लगभग 50 पेड़ों को लगाना हमारा लक्ष्य है। वही इमली चौक, कान्हाजी मंदिर प्रांगण पर भी श्याम भक्तों द्वारा पौधारोपण किया गया। श्याम भक्तों द्वारा सभी लोगों से अनुरोध किया पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। सभी एक पौधा अवश्य लगाएं।