Homeसरदारपुर - विधानसभाविधानसभा चुनाव - 2023 : तय समय के साथ शुरू हुआ शांतिपूर्ण...

विधानसभा चुनाव – 2023 : तय समय के साथ शुरू हुआ शांतिपूर्ण मतदान, सरदारपुर में सवा 2 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

सरदारपुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत मतदान शुरू हो चुका है। मतदान सुबह 7 बजे अपने नियत समय पर प्रारंभ हुआ है। मतदान से पहले सभी पोलिंग बूथ पर माकपोल भी हुआ। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा की द्रष्टि से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

ठंड के शुरुआती दिनों के बावजूद भी महिला व पुरुष मतदाता सुबह से ही मतदान करने निकल पड़े है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गई थी। मतदान को लेकर फिलहाल कही ईवीएम में खराबी की जानकारी सामने नही आई है।

सरदारपुर विधानसभा में कुल 273 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। सरदारपुर में विधानसभा में कुल 2 लाख 25 हजार 555 मतदाता है। इनमे में पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 12 हजार 3 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 13 हजार 548 मतदाता है। वही 4 अन्य मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 आदर्श मतदान केंद्र के साथ ही 10 पिंक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!