Homeअपना शहरगोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में दर्ज हुआ राजगढ़ नगर का नाम...

गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में दर्ज हुआ राजगढ़ नगर का नाम…

चेतक टाईम्स डाॅट काॅम कि रिपोर्ट – राजगढ़। बुधवार का दिन राजगढ़ नगर के लिए ऐतिहासिक हो गया। एक साथ 5555 स्कूली विद्यार्थीयों का मुह मीठा कराया गया। इसके साथ ही राजगढ़ नगर का नाम गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में दूसरी बार दर्ज हो गया। बुधवार को सोसायटी ग्राउंड पर हुए इस आयोजन में करीब 10 हजार से अधिक स्कूल और काॅलेज के विद्यार्थीयों समेत स्कूल स्टाॅफ व अन्य लोग शामिल हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष मधुलिका सुरेष तांतेड़ के मार्गदर्षन में हुए इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए नगर पंचायत ने पूरे शहर, विद्यार्थीयों समेत अतिथियों का आभार व्यक्त किया। नगर की सामाजिक धार्मिक संस्थाओं-संगठनों का विषेष योगदान रहा। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर धार जिला भाजपा अध्यक्ष राज वर्फा, भाजपा के संभागीय मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पत्रकार संघ धार के जिलाध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री, जिला पंचायत सदस्य कमल यादव थे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मुकेष कावड़िया और नीलेष शर्मा ने संयुक्त तौर पर कार्यक्रम को संभालते हुए मंच से सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समय-समय पर मार्गदर्षन देते रहे। इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुरेष तांतेड़ भी व्यवस्थाओं को संभालते हुए नजर आए। गोल्डन बुक अवार्ड मैनेजर दिल्ली संतोष अग्रवाल ने प्रोविज़नल रिकाॅर्ड का पत्र सौंपने के पूर्व कहा कि वर्ष 2014 में भी स्वच्छता के मामले में नगर परिषद ने डस्टबीन की जो श्रृंखला बनाई वह अपने आप में रिकार्ड तो हैं ही अनूठा प्रयास भी रहा हैं। नगर परिषद इस तरह के अनूठे कार्य करती रहती हैं। मेरे अनुमान से स्वच्छता की शुरुआत राजगढ़ से ही हुई है। इसके बाद ही देषभर में यह अभियान चलाया गया है।

इस अवसर पर धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू शास्त्री ने तांतेड़ की जितनी प्रष्ंासा की जाए उतनी कम है क्योंकि राजगढ़ के लिए श्री तांतेड़ किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. राजकुमार वर्फा ने नगर परिषद को बधाई देते हुए कहा कि जो कार्य नगर परिषद कर रही है वह सराहनीय है। आज जो रिकाॅर्ड दर्ज किया है, उसके लिए मैं पूरी परिषद को शुभकामना देता हूॅ। आभार सीएमओ विजय कुमार शर्मा ने व्यक्त किया।

10 हजार से ज्यादा बच्चों ने किया भोज
इस पूरे आयोजन की शुरुआत वीणावादिनी माॅं सरस्वती के वंदन से हुई। सुबह 10ः07 मिनिट पर इस रिकाॅर्ड को बनाने के लिए सभी विद्यार्थीयों का मुंह मीठा कराया गया। इसके बाद भोज की व्यवस्था की गई। सुरेष तांतेड़ ने बताया कि 10 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों ने भोजन किया, यह हमारे लिए हर्ष का विषय है। 33 स्कूल, कई आंगनवाड़ी और महाविद्यालय के विद्यायार्थी भी शामिल हुए।

किया अभिनंदन
कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने इस अवार्ड को हासिल करने पर नगर परिषद राजगढ़ को ढेरों बधाइयां दीं। तांतेड़ के प्रयासों को खूब सराहना मिली।

पूर्व में कई अवार्ड मिल चुके हैं नगर पंचायत को
गौरतलब है कि नगर पंचायत को इसके पूर्व भी कई अवार्ड मिल चुके हैं। शहर में स्वच्छता को लेकर नगर में डस्टबीन की सबसे लंबी कतार बनाई गई थी, इसे गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में जहां जगह मिली थी वहीं दिल्ली और हैदराबाद जैसी जगहों पर भी राजगढ़ का नाम नगर परिषद ने चमकाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!