Homeअपना शहरराजगढ मे किया गणतंत्र दिवस पर किया झण्डावंदन..

राजगढ मे किया गणतंत्र दिवस पर किया झण्डावंदन..

राजगढ़। नगर में गणतन्त्र दिवस को कई धार्मिक, राजनितिक एवं समाजिक संस्थाओ द्वारा  झण्डा वंदन किया गया। नगर के शिवांश परिवार ग्रुप द्वारा चन्द्र शेखर आजाद मार्ग पर राजेन्द्र कॉलोनी मुख्य गेट पर सामने झण्डा वंदन किया गया। झण्डा वंदन शिवांश परिवार के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने किया। इस दौरान सभी सदस्य मौजूद थे। वही मेन चौपाटी पर यूनिटी क्लब एवं बस स्टेण्ड गांधी प्रतिमा पर नगर परिषद द्वारा झंडा वंदन किया गया। 


वही नगर गणपति अम्बिका द्वार पर गोपाल सोनी के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा झण्डा वंदन किया गया। यहां वरिष्ठ समाज सेवी ललित कोठारी रिंगनोद एवं  भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य लाखनसिंह नवासा द्वारा ध्वज रोहण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र भंडारी, वरिष्ठ समाज सेवी राजेश मूणत,  पुर्व मण्डल महामन्त्री गोपाल सोनी, भाजयुमो के हुकमसीह राजपूत, कंकुसिह राजपूत, दीपक चौधरी,  विक्रम बारोड़, फिरोज खान, राहुल विरास, अनिल भूरिया, आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!