Homeचेतक टाइम्समही पंचक्रोशी यात्रा : विशाल चुनरी यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब...

मही पंचक्रोशी यात्रा : विशाल चुनरी यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब…


सरदारपुर। 20 मही पंचक्रोशी पद यात्रा का आगाज आज चुनरी यात्रा से हुआ। आज शाम 5 बजे सरदारपुर स्थित माताजी मंदिर से मही माता धाम तक भव्य रूप से चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा कल सुबह लगभग 8 बजे से प्रारंभ होगी जो फुलगावड़ी होते हुए माही माता उद्गम स्थल मिण्डा पहुंचेगी यही पर यात्रा का पहला पड़ाव रहेगा।

यात्रा में शामील होने के लिए आज शाम तक हजारों श्रद्धालु सरदारपुर स्थित माही माता मंदिर पहुंचे। चुनरी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर माही नदी पहुंची जहां माही माता को चुनरी ओढ़ाई गई। चुनरी यात्रा में सेकड़ो श्रद्धालु शामील हुए। यात्रा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र मण्डलोई ने बताया की आज रात्री में संगीतमय सुन्दरकाण्ड व भजन संध्या को आयोजन किया जायेगा जिसमें वनपुत्र सुन्दरकाण्ड मण्डल अमझेरा प्रस्तुतीया दी जायेगी। कल सुबह से हजारों श्रद्धालुओं के साथ यात्रा प्रारंभ होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!