Homeचेतक टाइम्समध्य प्रदेश : सर्दी का दौर आने की आहट, भोपाल संभाग में...

मध्य प्रदेश : सर्दी का दौर आने की आहट, भोपाल संभाग में हो सकती है बारिश…


भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज रविवार से फिर बिगड़ सकता है। मौसम केंद्र का कहना है कि सोमवार से भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद संभागों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है। मौसम केंद्र के डायरेक्टर, डॉ. अनुपम काश्यपि ने बताया कि रविवार को ग्वालियर, राजगढ़, आगर, नीमच, मंदसौर रतलाम जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

मौसम केन्द्र की माने तो मंगलवार को पूरे प्रदेश में रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र  के डायरेक्टर डाॅ. काष्यपि के अनुसार अभी 7 से 10 तारीख के बीच सर्दी का एक दौर और आ सकता है।
इधर शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। ठंड कम होती जा रही है। फरवरी के चैथे दिन शनिवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा हो गया। मौसम को लेकर कई कयास लगाये जा रहे है एवं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार से बादल छाने के आसार हैं।
वही प्रदेष में तापमान में भी इजाफा हुआ है शनिवार को यह 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन में पारा अधिकतम 29.8 डिग्री पर ही पहुंच सका था। सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक तो हल्के बादल छाए थे। दोपहर बाद धूप चटकने लगी। रात का तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि शनिवार से मौसम बदल सकता है।
 भोपाल में बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन बादल छाने से दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। सोमवार के बाद रात का तापमान 2 – 3 डिग्री कम होने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!