Homeअपना शहरखण्ड स्तरीय आनंद उत्सव कार्यक्रम आयोंजित...

खण्ड स्तरीय आनंद उत्सव कार्यक्रम आयोंजित…



सरदारपुर। खेल परिसर सरदारपुर में जनपद पंचायत सरदारपुर द्वारा खण्ड स्तरीय आनंद उत्सव कार्यक्रम आयोंजित किया।  आनन्द उत्सव के दौरान खेल परिसर में कई खेल आयोजित भी किये गये। इस दौरान मंच पर क्षेत्रीय विधायक वेलसिंह भूरिया, सरदारपुर एसडीएम अभयसिंह ओहरिया, जनपद सीईओ केके उके, जिला पंचायत सदस्य कमल यादव व सजंय बघेल, जनपद अध्यक्ष त्रिलोकचंद पाल, सरदारपुर नगर परिषद अध्यक्ष रोमा मण्डलोई, जिलामंत्री जमना भूरिया, सरदारपुर मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, राजगढ़ मण्डल अध्यक्ष नवीन बानिया, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सोनी आदि अतिथि। मंचासीन थे। कार्यक्रम के दौरान स्कुली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतिया भी दी गई। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे विधायक वेलसिंह भूरिया ने कहा की आज मेरा जन्म दिन भी है और मेरे दुश्मन जो दारूवाली पार्टी के हे वो आज  मेरे जन्मदिन पर दुःख मनाते हुवे खूब दारू पिएंगे। वही विधायक ने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में उपस्थित जन समूह को बताया। कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत सरदारपुर के  आनन्द उत्सव के समस्त अधिकारियो को सम्मानित भी किया गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!