Homeअपना शहरExclusive : लगभग एक घण्टा मनाने के बाद भी जनपद उपाध्यक्ष सहित...

Exclusive : लगभग एक घण्टा मनाने के बाद भी जनपद उपाध्यक्ष सहित कई सदस्यों ने कर दिया आनंद उत्सव कार्यक्रम का बहिष्कार…


रमेश प्रजापति, सरदारपुर। शुक्रवार को जनपद पंचायत सरदापुर द्वारा खण्ड स्तरीय आनन्द उत्सव कार्यक्रम का आयोजन खेल परिसर मैदान में किया गया। यह आयोजन आनंद उत्सव तो कम लेकिन विधायक का जन्मोत्सव ज्यादा लगा। शासकीय कार्यक्रम में मंच पर विधायक का केक काटकर जन्मदिन मनाना कई बुद्धिजीवीयों के गले नही उतरा। आयोजन में जनपद पंचायत सरदारपुर के कई जनपद सदस्यों ने अपनी उपस्थिती दर्ज नही करवाई जो चर्चा का विषय रहा। जिस समय आनंद उत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा था। ठीक उसी समय जनपद पंचायत सभाग्रह में एक अलग ही वाकया हो रहा था।

 जैसे ही हमे सुचना मिली तो हम भी वहां पहुंचे। दरअसल खण्ड स्तरीय आनन्द उत्सव कार्यक्रम का निमंत्रण नही मिलने पर कई जनपद सदस्य नाराजगी जाहिर करते हुए बैठे थे। इस दौरान भाजपा के कुछ नेता एवं जनपद सीईओ उन्हे मनाने गये। लेकिन जनपद सदस्यों की नाराजगी जाहिर थी। जनपद सदस्यों का कहना था की जब कार्यक्रम जनपद पंचायत द्वारा करवाया जा रहा है तों हमे बैठक कर बताया क्यों नही गया। इतना ही नही हम कई सदस्यों को आनंद उत्सव का निमंत्रण भी नही दिया गया। उक्त बाते सुन जनपद सीईओ जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नाराज जनपद सदस्यों से माफि मांगते नजर आये। जिसके बाद जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की मौजुदगी में नाराज सदस्यों ने बंद कमरे में मिंटीग की लेकिन अपने सम्मान को ठेस पहुंचने के कारण कई सदस्यों ने आनंद उत्सव कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। उक्त मामले पर वहां मौजुद एक भाजपा नेता ने कार्यक्रम को राजनितिक रूप देने का दबी जुबान में कह डाला। उक्त वाकया यही पर ही नही थमा और जनपद पंचायत परिसर में जनपद के अधिकारी – कर्मचारी नाराज सदस्यों को मनाने पहुंचे लेकिन जनपद उपाध्यक्ष ने जमकर उन्हे खरी -खरी सुना दी जिस पर अधिकारी -कर्मचारीयों को भी लगा की वाकई गलत हुआ है।

इधर कार्यक्रम में कई जनपद सदस्यों के नही पहुंचने पर मंच भाजपा नेताओं से भरा हुआ दिखा। कुछ जनपद सदस्य ही मंच एवं कार्यक्रम में पहुंचे थे लेकिन जिनके सम्मान को ठेस लगा उन्होने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। जिस तरह से जनपद सदस्यों ने आरोप लगाये उससे तो यही लगता है की जनपद सीईओं की मनमानी के आगे जनप्रतिनिधी भी परेषान है लेकिन यह कहां तक सत्य है यह तो समय ही बतायेंगा।

जनपद पंचायत सरदारपुर के उपाध्यक्ष मोहन जमादारी ने मिडीया से चर्चा में बताया की हमे बिना बतायें ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया और हमारे कई जनपद सदस्यों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण ही नही दिया गया। आखिर हम भी तो जन प्रतिनिधी है।
वही जब इस मामले में जनपद अध्यक्ष त्रिलोक पाल से मिडीया ने चर्चा की तो उन्होने कहां की हां कई जनप्रतिनिधी कार्यक्रम में नही आये है उनका कहना है की उन्हे निमंत्रण नही मिला है। में इस बारे में जरूर चर्चा करूंगा।
इस पुरे मामले पर जनपद सीईओ केके उके से चर्चा की तो उनका कहना था कि कार्यक्रम में जनपद सदस्य नही आये है लेकिन यह कार्यक्रम तो उनका ही था। में इस बारे में बैठक कर सभी से चर्चा करूंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!