Homeचेतक टाइम्सजनवेदना पंचायत का आयोजन कल, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता होंगे शामिल...

जनवेदना पंचायत का आयोजन कल, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता होंगे शामिल…

राजगढ़। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर द्वारा 19 फ़रवरी रविवार को जनवेदना पंचायत का आयोजन किया जायेगा। रविवार 12 बजे नगर के शबरी मार्केट मेला मैदान  में जनवेदना पंचायत का आयोजन होगा। आयोजन के पुर्व पुराना बस स्टेण्ड से मेला मैदान तक रैली निकाली जायेगी। जिसके बाद जनवेदना पंचायत के तहत सभा का आयोजन किया जायेगा। 
नगर कांग्रेस अध्यक्ष भवरसिह बारोड़ ने बताया की केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जनवेदना पंचायत का आयोजन 19 फ़रवरी रविवार को किया जा रहा है।  इस दौरान  युवक कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय सचिव रोशन रायकवार, धार जिला कांग्रेस प्रभारी शौकत हुसैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुन्दसिंह गौतम, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, जिला अभियान समिति अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला क्रियान्वन समिति अध्यक्ष मनोजसिह गौतम, जिला पदाधिकारी बद्रीलाल पाटीदार, सुरेन्द्रसिंह पटेल, पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, राजेंद्र लोहार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामकन्या दिलीप वसुनिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनन्दन शर्मा, मोहनलाल मुकाती, शंकरलाल मारू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश बैरागी, जिला पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस पदाधिकारी, जनपद सदस्य, सरपंच, मंडी सदस्य, पार्षद, सेवादल कांग्रेस, एनएसयूआई के समस्त पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!