Homeचेतक टाइम्सशराब दुकानों के लिए हुई टैंडर प्रक्रिया....

शराब दुकानों के लिए हुई टैंडर प्रक्रिया….

धार। जिले की शराब दुकानों के लिए गुरूवार को टैंडर प्रक्रिया संपन्न हुई। वर्ष 2017-18 के लिए इस मर्तबा ई-निविदा प्रक्रिया अपनाई गई। सुबह 11 बजे से शुरू हुई प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चली, इस दौरान कुल 24 ग्रुप के लिए निविदा प्रक्रिया हुई थी। किंतु महज ग्रुप पर ठेकेदारों ने रूचि दिखाई। जिले की शेष रह गई दुकानों के लिए आगामी दिनों में टैंडर प्रक्रिया होनी है। कलेक्टर सभाकक्ष में आज टैंडर प्रक्रिया के लिए एसडीएम जितेंद्रसिंह चौहान, सीएसपी विक्रमसिंह, जिला आबकारी अधिकारी पराक्रमसिंह चंद्रावत, जिले के सभी सहायक आबकारी अधिकारी सहित विभाग कर्मचारी मौजूद रहे।
इन ग्रुप के लिए हुए टैंडर
गुरूवार को सर्वप्रथम टैंडर प्रक्रिया एफ-1 ग्रुप पीथमपुर के लिए ई-निविदा प्रक्रिया शुरू की गई। बड़ी स्क्रीन पर ठेकेदारों को गु्रप के लिए आई निविदा के सभी दस्तावेज दिखाए गए। एफ-1 ग्रुप में मालवा ग्रुप व अविनाश कंपनी द्वारा निविदा की गई थी, जिसमें से अविनाष गु्रप ने कुल 19 करोड़ 52 लाख रूपए की राशि आॅफर की गई। ऐसे में एफ-1 ग्रुप के लिए अविनाष कंपनी का नाम तय हुआ। वहीं एफ-2 ग्रुप बगदुन के लिए मालवा व कमलजीतसिंह द्वारा निविदा की गई थी, जिसमें से मालवा ग्रुप ने कुल 16 करोड़ से अधिक की राशि आॅफर की गई। ऐसे में एफ-2 ग्रुप के लिए मालवा ग्रुप का नाम तय हुआ। साथ ही ग्रुप 5 धामनोद क्षेत्र के लिए तीन फाॅर्म लिए गए। जिसमें से एक फाॅर्म विड्राल हुआ व एक अन्य फाॅर्म वापस ले लिया गया। ऐसे में विजयपालसिंह द्वारा कुल 14 करोड़ से अधिक की राशि आॅफर की गई। जिसके चलते विजयपालसिंह का नाम तय किया गया। एफ-6 ग्रुप कुक्षी के लिए मालवा ग्रुप व जीवीएस ग्रुप के लिए निविदा की गई थी, जिसमें मालवा ग्रुप द्वारा 12 करोड़ से अधिक की राशि का आॅफर किया गया। ऐसे में मालवा गु्रप का नाम कुक्षी के लिए तय किया गया। एफ-9 ग्रुप डेहरी सराय घाटाबिल्लौद के लिए कमलजीतसिंह बुल्लर के लिए निविदा की गई। उक्त गु्रप में एकमात्र नाम होने से 9 करोड़ 87 लाख रूपए पर नाम तय किया गया। एफ-13 ग्रुप डही क्षेत्र के लिए जीवीएस ग्रुप के लिए निविदा प्रक्रिया की गई। जिसमें 8 करोड़ रूपए से अधिक राशि होने पर निविदा में नाम तय किया गया। एफ-18 ग्रुप जेतपुरा क्षेत्र के लिए मालवा ग्रुप द्वारा निविदा की गई। ऐसे में 7 करोड़ 6 लाख राशि आॅफर करने पर नाम तय किया गया। एफ-20 ग्रुप कानवन के लिए एक ही फाॅर्म आया था, जिसके चलते श्री असप्रीतसिंह का नाम 4 करोड़ 85 लाख रूप्ए आॅफर करने पर नाम तय किया गया। एफ-21 ग्रुप भैसोला के लिए 4 फाॅर्म आए थे, जिसमें से दो फाॅर्म पुनः प्राप्त नहीं हुए। ऐसे में कमलजीतसिंह बुल्लर व नीरजकुमारसिंह के लिए निविदा प्रक्रिया की गई। जिसमें कमलजीतसिंह द्वारा 4 करोड़ से अधिक की राशि आॅफर करने पर नाम तय किया गया।
एक में राशि कम तो दूसरे में आपत्ति
एफ-10 ग्रुप में निविदा प्रक्रिया के तहत 2 टैंडर आए। जिसमें एक महेष जासवाल व दूसरे श्री विरेंद्रसिंह के लिए प्रक्रिया हुई है, महेश जासवाल द्वारा 9 करोड़ 32 लाख से अधिक की राषि व श्री विरेंद्रसिंह द्वारा 9 करोड़ 90 लाख रूपए आॅफर टैंडर में की गई। जिसके चलते श्री विरेंद्रसिंह का नाम तय किया गया। इस दौरान महेश जासवाल की तरफ से मौजूद प्रतिनिधि ने आपत्ति ली। तथा बताया कि राशि अधिक ग्रुप के लिए भरी गई थी, इस दौरान प्रतिनिधि ने अधिकारियों से चर्चा की। किंतु ई-निविदा होने के कारण श्री विरेंद्रसिंह का नाम ही तय किया गया। वहीं एफ-12 ग्रुप में अविनाश ग्रुप द्वारा तय राशि से कम राशि टैंडर में अंकित की। ऐसे में 3.5 प्रतिषत राशि कम होने से अधिकारियों ने नाम तय न करते हुए उच्च अधिकारियों के लिए ग्रुप भेजने की बात कही।
इनपर नहीं बनी बात
आज हुई निविदा प्रक्रिया में एफ-3 ग्रुप उमरबन, एफ-4 ग्रुप राजगढ़, एफ-7 ग्रुप मनावर, एफ-8 ग्रुप बाग, एफ-11 ग्रुप धार क्रमांक.1, एफ-13 ग्रुप डही क्षेत्र, एफ-14 ग्रुप धार क्रमांक.2, एफ-15 ग्रुप सरदारपुर, एफ-16 ग्रुप बरमण्डल, एफ-17 ग्रुप बगड़ी फाटा, एफ-19 ग्रुप बिड़वाल, एफ-22 ग्रुप सादलपुर, एफ-23 ग्रुप ढ़ोलाना, एफ-24 ग्रुप माकनी के लिए कोई भी ठेकेदार ने रूचि नहीं दिखाई है। इनके लिए आगामी दिनों में एकबार फिर निविदा प्रक्रिया होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!