Homeअपना शहरआग लगने से जली 6 बीघा गेंहू की फसल ...

आग लगने से जली 6 बीघा गेंहू की फसल …

रिंगनोद। राजगढ़ – कुक्षी मार्ग पर स्थित ग्राम कंजरोटा के समीप अब से कुछ देर पहले दो किसानों की गेंहू की फसल जल गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कंजरोटा निवासी मोहनलाल पिता गांगाजी चोयल की 4 बीघा गेंहू की फसल खेत में कटी हुई पड़ी थी जो आग लगने से जल गई। वही समीप ही कंजरोटा निवासी किसान भेरूलाल श्यामाजी सेन्चा की 2 बीघा गेंहू की खड़ी फसल भी आग लगने से जल गई। लोगो ने जैसे ही फसल में आग लगते देखा तो तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया जिससे आस पास के खेतों की फसल जलने से बच गई। वही मौके पर राजगढ़ नगर परिषद की फायर ब्रिगेड पहुँची जिसने आग पर काबू पाया। 
लोगो के मुताबिक खेतों में बिजली के तारों से शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है। आग लगने से लगभग एक लाख रूपये की गेंहू की फसल जलकर राख हो गई है।
वही रिंगनोद पटवारी रफीक खान ने मौके पर पहुचकर पंचनामा बनाया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!