Homeचेतक टाइम्सअनुसूचित जनजाति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपने दल सहित पहुंची, मामला जामदा-भूतिया में...

अनुसूचित जनजाति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपने दल सहित पहुंची, मामला जामदा-भूतिया में पुलिस की कार्रवाई का…

 सरदारपुर।
अनुसूचित जनजाति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूया वीके अपने दल के साथ आज
सुबह धार जिले के जामदा-भूतिया पहुंची। जहां पर पहले दुष्कर्म सहित अन्य
महिलाओं से बंद कमरे में चर्चा कर बयान दर्ज किए। इसके बाद राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष अपने दल के साथ ग्रामीणों के घर भी पहुंची। यहां पर राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष ने उस दिन हुई कार्रवाई को समझा तथा अन्य ग्रामीणों से भी सवाल
किए। पूरे दिन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जामदा-भूतिया में ही रहकर पूरे घटनाक्रम
को भी समझा है, हालांकि किसी भी मामले में अभी कोई चर्चा करने से
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मना कर दिया। जिले से जाते समय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
से भाजपा के जनप्रतिनिधि सरदारपुर सार्किट हाऊस में मिले। तथा क्षेत्र में
हो रही चोरिया, लूट व डकैती में शामिल आरोपियों को लेकर चर्चा कर मामले
में पुलिस की कार्रवाई को सही बताया है। 
ज्ञात रहे
कि 25 जनवरी को पुलिस द्वारा जामदा-भूतिया में दबिश दी गई थी, कार्रवाई के
दौरान पुलिस ने बाइक, टेक्टर व शराब जप्त की थी। इसी दिन देर शाम गंधवानी
विधायक उमंग सिंघार अपने साथ क्षेत्र की महिलाओं को लेकर धार जिला मुख्यालय
पर पहुंचे थे। जहां पर महिलाओं पुलिस पर दुष्कर्म व लूट के आरोप लगाए थे,
इस मामले को लेकर महिलाओं ने मानव आयोग व अनुसूचित जनजाति आयोग में शिकायत
दर्ज करवाई थी। जिसको लेकर ही आज अनुसूचित जनजाति की टीम धार पहुंची।
भाजपा
के जन प्रतिनिधि मिले :- वही सरदारपुर में सर्किट हाउस पर भाजपा के
प्रतिनिधियों ने दल से चर्चा की व पुलिस का पक्ष रखते हुवे पुलिस कि
कार्यवाही को सही बताया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि जमना भूरिया, मण्डल
अध्यक्ष नवीन बानिया, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सांसद
प्रतिनिधि गोपाल सोनी, धर्मेन्द्र मण्डलोई आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!