Homeचेतक टाइम्सपुर्व विधायक ग्रेवाल पहुँचे बरमण्डल, स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की नियुक्ति नही...

पुर्व विधायक ग्रेवाल पहुँचे बरमण्डल, स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की नियुक्ति नही होने पर बोले 70 साल का हिसाब मांगने वाले पहले अपने गिरेबान झांके…

बरमंडल। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बरमंडल पर मेडिकल आफीसर के तीन वर्ष से रिक्त पड़े पद व केद्र पर परेशान होते मरीजो पर आखिरकर विपक्षी दल कांग्रेस की नजर पडी। बुधवार को पुर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व मे क्षैत्रीय जनपद सदस्य श्रीमति गंगाबाई कालुराम मारू के साथ बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकता एंव ग्रामीण अस्पताल पहुचे। पुर्व विधायक ग्रेवाल ने केंद्र पर पदस्थ ड्रेसर कन्नु मुकाती से स्टाफ के बारे मे जानकारी ली। जब  ग्रेवाल को पता चला की बरमंडल मेडिकल केंद्र पर तीन वर्ष से अधिक समय से मेडिकल आफीसर नही है तो उन्होने तत्काल जिला स्वास्थ अधिकारी आरसी पनिका  को फोन लगाया और कहा की बरमंडल केंद्र पर तीन वर्ष से डाक्टर नही मरीज परेशान है और आप लोग कुछ नही कर रहे हो।  ग्रेवाल ने पनिका को सात दिवस का समय देते हुये कहा की विभाग द्वारा बरमंडल केंद्र पर स्थाई डाक्टर की नियुक्ति नही की जाती है तो मुझे क्रमिक हडताल एंव धरना प्रदर्शन के लिये बाध्य होना पडेगा। जिसकी जवाबदारी आपकी होगी। 
वही पुर्व विधायक ग्रेवाल ने मिडीया से चर्चा के दौरान कहा की 70 साल का हिसाब मांगने वाली भाजपा तीन वर्ष का ही हिसाब दे दे। बरमंडल प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर स्थाई डाक्टर तीन वर्ष से नही है। भाजपा विधायक सोये हुये। विकास के वादे करने वाले आंखे खोलकर देखे की जनता कितनी परेशान है। ग्रेवाल ने कहा की क्षैत्र की जनता को डाक्टर के नही होने से समय पर प्राथमिक उपचार नही मिल पा रहा है। क्षैत्र की 35 हजार जनता डाक्टर नही होने से परेशान है। पुर्व मे कई बार प्राथमिक चिकीत्सा के अभाव मे कई लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पडा है। 
क्षैत्रीय जनपद सदस्य श्रीमति गंगाबाई मारू ने बताया की कई बार ब्लाक मेडिकल आफीसर और जिला स्वास्थ अधिकारी को लिखीत मे व मौखीक रूप से स्थाई डाक्टर की नियुक्ति के लिये कहा है लेकीन अधिकारी सुनने को तैयार ही नही। रोगी कल्याण समिती की बैठक भी बुलाने के लिये भी कहा गया।लेकीन रोकस की बैठक भी आयोजित नही कर रहे है। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!