Homeअपना शहरसोमवार से होगा क्षेत्र में भगोरिया पर्व का आगाज, पहला भगोरिया गुमानपुरा,...

सोमवार से होगा क्षेत्र में भगोरिया पर्व का आगाज, पहला भगोरिया गुमानपुरा, देखे भगोरिया कब – कहाँ…..

राजगढ़। क्षेत्र में मस्ती उल्लास और उमंग का पर्व भगोरिया का आग़ाज सोमवार को ग्राम गुमानपुरा से होने जा रहा है। आदिवासी संस्कृती परम्परा का त्यौहार भगोरिया पर्व का आगाज मांदल की थाप पर सोमवार से राजगढ़ – सरदारपुर क्षेत्र में होने वाला है। भगोरिया पर्व के बारे में कहा जाता हे की भगोरिया में आदिवासी युवक – युवती एक दूसरे को पसन्द कर होली के बाद विवाह बन्धन में बन्ध जाते है।
सरदारपुर – राजगढ़ क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। यहाँ भगोरिया पर्व की धूम रहती है। भगोरिया में क्षेत्र के आदिवासी शामिल होकर मांदल की थाप पर नाचना एवं जमकर कुर्राटी भरते है।  भगोरिया में आस पास के सेकड़ो आदिवासी अपनी मांदल की गैंग लेकर भगोरिया में पहुँचेंगे। आदिवासी युवतिया भी सजधज कर भगोरिया में शामिल होती है। इस वर्ष राजगढ़ का भगोरिया क्षेत्र का सबसे आखरी भगोरिया रहेगा। जहाँ अधिक संख्या में मांदल की गैंग लेकर अंचल के लोग पहुँचेंगे। गौरतलब है की विगत 2 वर्षो से भगोरिया पर्व में आधुनिकता के रंग दिखाई देने लगे है और इस बार अंचलवासियों में सेल्फ़ी का क्रेज भी बढ़ने लगा है। तो होठो पर पान की लाली और उमंग में नाचते – झूमते लोगों को देखने भगोरिया में जरूर शामिल होये।

भगोरिया कब – कहाँ –
सोमवार – 6 मार्च 2017 – गुमानपुरा
मंगलवार – 7 मार्च 2017 – तिरला
बुधवार – 8 मार्च 2017 – सरदारपुर
गुरुवार – 9 मार्च 2017 – रिंगनोद व दत्तीगांव
शुक्रवार – 10 मार्च 2017 – जोलाना
शनिवार – 11 मार्च 2017 – चालनीमाता
रविवार – 12 मार्च 2017 – राजगढ़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!