Homeचेतक टाइम्ससांसद सावित्री ठाकुर का गंधवानी आगमन कल, गंधवानी क्षेत्र के विभिन्न विकास...

सांसद सावित्री ठाकुर का गंधवानी आगमन कल, गंधवानी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यो का करेगी भूमिपूजन, लोकार्पण…

विक्रमसिंह डाबी,गंधवानी धार महू लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद का कल गंधवानी क्षेत्र में आगमन होगा, सांसद महोदया के साथ में धार जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राज बर्फा, भी गंधवानी पहुचेंगे। गंधवानी क्षेत्र के विकास के लिए सदैव ततपर रहने वाली क्षेत्र की सांसद महोदया  कल गंधवानी आगमन पर, अपने अथक प्रयास से स्वीकृत किये गए विभिन्न  विकास  कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगी। गंधवानी के स्थानीय सार्वजनिक जबरेश्वर महादेव मन्दिर पर कल सुभह 11 बजे विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण और भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमे उक्त जनप्रतिनिधियो के साथ क्षेत्र के जिलापंचायत सदस्य करण रावत, सरदार मेड़ा, केदार जामोद, मण्डी अध्यक्ष जिनेद्र जैन, भाजपा मण्डल गंधवानी  अध्यक्ष सूरजसिंह बघेल, के साथ समस्त भाजपा मण्डल गंधवानी के कार्य कर्ता भी इस कार्य क्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा मण्डल गंधवानी द्वारा कार्यकर्ताओ की एक बैठक भी आयोजित की गई थी। साथ ही क्षेत्र की समस्त जनता, जनप्रतिनिधियो, पत्रकारो को भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!