Homeचेतक टाइम्सधार महू लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर पहुची गंधवानी, करोड़ो के विकास कार्यो...

धार महू लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर पहुची गंधवानी, करोड़ो के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन व शिलान्यास…

विक्रमसिंह डाबी,गंधवानी। धार महू लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद सावित्री ठाकुर, धार जिला
भाजपा अध्यक्ष डॉ राज बर्फा, विधानसभा प्रभारी विनोद शर्मा के साथ आज
गंधवानी पहुची तथा गंधवानी के सार्वजनिक जबरेश्वर महादेव मन्दिर में आयोजित
कार्यक्रम में पहुचकर क्षेत्र में होने वाले करोड़ो रुपयो के विकास कार्यो
का  भूमिपूजन और शिलान्यास किया। गंधवानी क्षेत्र के विकास के लिए सदैव
ततपर रहने वाली क्षेत्र की सांसद महोदया अपने अथक प्रयास से स्वीकृत किये
गए करोड़ो रूपये के  विकास  कार्यो कन्या शिक्षा परिसर, कृषिविज्ञान भवन,
प्रधानमंत्री सड़क योजना , ग्राम पंचायत भवन, पंचायतो में होने वाले सीसी
रोड का भूमिपूजन कर शिलान्यास  किया। यहा पहुची सांसद ने उपस्थित लोगो को
केंद्र सरकार की योजनाओ की जानकारी देते हुए उनके द्वारा गंधवानी विकासखंड
में किये गए विकास कार्यो के बारे में जनता को अवगत कराया वही कार्यक्रम को
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राज बर्फा और विनोद शर्मा ने भी सम्बोधित किया तथा
शिवराज सरकार की उपलब्धियों व् नमामि देवी नर्मदे यात्रा के बारे में
उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराया वही गंधवानी के मण्डल अध्यक्ष सूरज सिंह
बघेल ने जानकारी देते हुए कहा की भाजपा सरकार की योजनाओ का श्रेय न ले
कांग्रेसी  क्षेत्र की जनता सब जानती के विकास कोन कर रहा है। 
 कार्यक्रम का
सञ्चालन मण्डल महामन्त्री राकेश मोटसरा ने किया तथा उपस्थित लोगो का आभार
भाजपा मण्डल उपाद्यक्ष लोकेश ब्राइट ने किया। इस अवसर पर गंधवानी क्षेत्र
के जन प्रतिनिधि,  ग्राम पंचायतो के सरपंच, भाजपा मण्डल गंधवानी के
कार्यकर्ता, केदार जामोद, मण्डी अध्यक्ष जिनेद्र जैन, जनपद सदस्य मीरा मोहन
जमदारी,भाजपा मण्डल गंधवानी  अध्यक्ष सूरजसिंह बघेल, उपद्यक्ष लोकेश
ब्राइट,बापुसिंह,मदन सिसोदिया, मयंक खण्डेलवाल कृष्णा राठौड़, संजय
धारवाल,हरिओम मालवीया,ऋषभ पाटनी सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी,
गंधवानी तहसीलदार जीतेन्द्र भावसार, थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा और बढ़ी
संख्या में जन समुदाय उपस्थित था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!