Homeचेतक टाइम्ससंत अण्णा महाराज की सार्थक हुई पहल, विधवा अब कहलाएगी कल्याणी, महिला...

संत अण्णा महाराज की सार्थक हुई पहल, विधवा अब कहलाएगी कल्याणी, महिला दिवस पर शासन ने दिया महिला को सम्मान…

राजगढ़ समर्थ सद्गुरु श्री अण्णा महाराज का दिया नाम कल्याणी को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने शासकीय बोलचाल की भाषा में विधवा को कल्याणी शब्द कर दिया हे अण्णा महाराज संस्थान इंदौर के सदस्य व राजगढ़ सोसियल ग्रुप के अध्यक्ष नीलेश सोनी डा.आशीष वैद्य,बाला भाई ने बताया की अण्णा महाराज के द्वारा विगत दो वर्षो से विधवा महिला को कल्याणी शब्द प्रदान करने हेतु नुक्कड़ नाटक व् जनजागरण कार्यक्रम मध्यप्रदेश सहित महारास्ट्र गुजरात राजस्थान आदि प्रदेशो में एक अभियान चलाया गया साथ ही शासन से मांग की गई। एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसे मध्यप्रदेश की सरकार ने मान्य कर शासकीय दस्तावेजो में कल्याणी नाम का दर्जा प्रदानकर इस अनूठी मुहीम को सार्थक कर महिला को सम्मान दिया हे। महिला दिवस से यह लागु भी कर दिया गया हे। इसको लेकर एक वक्तय  अर्चनाज चिटनीस ने विधानसभा में दिया हे। इस पहल की अण्णा महाराज संस्थान ने स्वागत कर शासन का आभार माना हे
ज्ञात हे की श्री अण्णा महाराज द्वारा कल्याणी शब्द प्रदान करने हेतु राजगढ़ में भी एक विशाल कार्यक्रम राजगढ़ सोसियल ग्रुप के द्वारा रखा गया था। जिसमे अण्णा महाराज सहित सभी धर्म के धर्माचार्यो ने भी इस मुहीम को समर्थन दिया था और 300 विधवा महिलाओ को कल्याणी शब्द का सम्मान पत्र व शाल श्रीफल से स्वागत किया गया था। जिसको लेकर ग्रुप के सदस्यों में हर्ष व्याप्त हे। श्री अण्णा महाराज ने बताया की भारत सरकार से पुरे भारत में इसे लागु करवाने हेतु इस मुहीम को आगे भी जारी रखेंगे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!