Homeअपना शहरक्षेत्र का अंतिम भगोरिया राजगढ़ में हुआ सम्पन्न, सांसद सावित्री ठाकुर हुई...

क्षेत्र का अंतिम भगोरिया राजगढ़ में हुआ सम्पन्न, सांसद सावित्री ठाकुर हुई शामिल…

राजगढ़। क्षेत्र का आज अंतिम भगोरिया राजगढ़ का रहा। जिसमें आसपास के सेकड़ो ग्रामों के आदिवासियों ने भगोरिया का आनन्द लिया। झूले – चकरी के साथ ही ठंडाई का जमकर लुफ्त लिया गया। आदिवासी युवक – युवतियों में भगोरिया को लेकर विशेष उल्लास दिखा।

आसपास के अनेक गांवों से आदिवासी अपनी मांदल गैर लेकर भगोरिया में शामिल हुवे। वही धार – महु लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर भी राजगढ़ के भगोरिया में शामिल हुई। इस दौरान सांसद ठाकुर मांदल पर जमकर थिरकी एवं साथ में क्षेत्रीय विधायक वेलसिंह भूरिया में शामिल हुवे। सांसद एवं विधायक द्वारा सभी मांदल दलो को उपहार राशि भी भेट की गई।  इस दौरान मण्डल अध्यक्ष नवीन बानिया, राजगढ़ सांसद प्रतिनिधि गोपाल सोनी, सरदारपुर सांसद प्रतिनिधि दीपक गर्ग, धर्मेन्द्र मण्डलोई आदि भाजपा नेता मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!