Homeअपना शहरश्री अम्बिका फॉग यात्रा में 11 क्विंटल 11 किलों नवरंग गुलाल से...

श्री अम्बिका फॉग यात्रा में 11 क्विंटल 11 किलों नवरंग गुलाल से खेली जायेगी होली, पानी बचाने पर दिया जायेगा विशेष ध्यान…

राजगढ़। शुक्रवार रंगपंचमी को नगर में श्री अम्बिका रंगा -रंग फॉग यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। फॉग यात्रा नगर के श्री माताजी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो चोराहों से होती हुई नया बस स्टेण्ड पहुंचेगी जहां फॉग यात्रा का समापन होगा। श्री अम्बिका फाग यात्रा आयोजन समिती द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 क्विंटल11 किलों ग्राम नवरंग गुलाल से होली खेली जायेगी। आयोजन के दौरान पानी बचाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। आयोजन समिती के अनुसार धार जिला कलेक्टर श्रीमन शुक्ल के आदेश का पालन करते हुए पानी बचाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। ज्यादा से ज्यादा सुखे रंग से होली खेली जायेगी। आयोजन समिती के अनुसार श्री अम्बिका फॉग यात्रा भव्य रूप से निकलेगी जिसमें राजगढ़ नगर वासीयों के साथ ही आसपास क्षेत्र के लोग भी फॉग यात्रा में शामील होंगे। फॉग यात्रा को लेकर नगर के युवाओं में काफी  उत्साह का देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!