Homeअपना शहरआपसी विवाद के दौरान युवक की हत्या, झोपड़ों में लगाई आग, पुलिस...

आपसी विवाद के दौरान युवक की हत्या, झोपड़ों में लगाई आग, पुलिस बल पहुँचा…

सरदारपुर। टांडा थाना अंतर्गत जामदा-भूतिया के पास ग्राम होली बयड़ा में आपसी विवाद के दौरान युवक की हत्या हो गई। जिसके बाद से एक पक्ष के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। तथा उन्होंने क्षेत्र के कई झोपड़ों में आग लगा दी। साथ ही विवाद के दौरान एक गंभीर घायल भी हुआ है, पूरे घटनाक्रम की जानकारी सबसे पहले स्थानिय पुलिस को लगी। इसके बाद हत्या व आगजनी की सूचना पर एसपी अपने साथ भारी मात्रा में पुलिस बल को लेकर टांडा पहुंचे। जहां से एसपी अपने बल के साथ गांव में घुसे है, सभी पुलिस के जवान हथियारों से लैंस है। ज्ञात रहे कि पूर्व में भी पुलिस की घुसपैठ के दौरान हमला हुआ है, साथ ही कई अपराधी भी उक्त क्षेत्र के है। बताया जा रहा है, कि विवाद का कारण रात्रि में पार्टी के दौरान मटन बनना है, जिसके बाद कुछ स्थानिय लोगों में विवाद हो गया। इसके बाद ही हत्या व आगजनी हुई है। मृत्तक का नाम रगण पिता दुवान है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!