Homeअपना शहररंगो में सराबोर होंगे राजगढ़वासी, कल निकलेगी अलग - अलग 4 फाग...

रंगो में सराबोर होंगे राजगढ़वासी, कल निकलेगी अलग – अलग 4 फाग यात्रा…

राजगढ़। कल शुक्रवार को रंगपंचमी नगर में भव्य रूप से मनाई जायेगी। इस बार नगर में कुल 4 फाग यात्रा निकाली जायेगी। फाग यात्रा को लेकर नगर के युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अलग- अलग दलों द्वारा कल फाग यात्रा निकाली जाना है।
         जिसमें गोविन्द पाटिदार मित्र मण्डल द्वारा श्री अम्बिका रंगा-रंग फाग यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गुजरात के प्रसिद्ध गायक  विक्रम चौहान एण्ड पार्टी द्वारा अपनी प्रस्तुतीयां दि जायेगी। फाॅग यात्रा में 1111 किलों नवरंग गुलाल से होली खेली जायेगी। श्री अम्बिका फाग यात्रा श्री माताजी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होतु हुई नया बस स्टेण्ड पहुेंगी जहां फाग यात्रा का समापन होगा।

         वहीं नगर परिषद द्वारा भी रंग पंचमी पर रंगारंग गैर निकाली जायेगी। परिषद द्वारा सुबह 9 से 11 बजे तक अल्पाहर की स्टाॅल लगाई जायेगी जिसके बाद डीजे के साथ रंगारंग गैर निकाली जायेगी। गैर नगर परिषद कार्यालय से प्रांरभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नया बस स्टेण्ड पहुंचेगी जहां गैर का समापन होगा। परिषद द्वारा आयोजीत गैर में रंगबिरंगे पानी की बौछा मुख्य आकर्षक का केन्द्र रहेंगा।

         इस वर्ष राजपूत समाज राजगढ़ द्वारा भी फाॅग यात्रा निकाली जायेगी। फाॅग यात्रा तेजाजी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो चौराहों से होती हुई राजपूत मोहल्ला स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचेगी जहां फाॅग यात्रा का समापन होगा। अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के हुकमसिंह राजपुत ने बताया की इस वर्ष राजपूत समाज के संगठन राॅयल राजपूत संगठन, राजपूत युवा विकास मंच, अखिल भारतिय क्षत्रिय युवा महासभा, जय राजपूताना संघ के सहयोग से फाग यात्रा निकाली जा रही है।  फाॅग यात्रा में राधाकृष्ण का रथ निकलेगा जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगा।
        प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री राधाकृष्ण फाग उत्सव समिति द्वारा फाग यात्रा निकाली जायेगी। फाग यात्रा प्रातः 10 बजे श्री माताजी मंदिर प्रांगण से प्रांरभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सुभाष मार्ग स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी जहां आरती के साथ फाग यात्रा का समापन होगा। समिति के राजेश मुणत ने बताया की राधाकृष्ण फाग उत्सव समिति का यह 12 वां वर्ष है, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष यात्रा में सुखे रंग से होली खेली जायेगी तथा नशे का सेवन एवं अपशब्दों पर प्रतिबंध रहेंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!