Homeअपना शहरआगजनी से पीड़ित लोगो से मिलने पहुँची विधायक बघेल, घटनास्थल पर देखा...

आगजनी से पीड़ित लोगो से मिलने पहुँची विधायक बघेल, घटनास्थल पर देखा पूरा मामला…

सरदारपुर। टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतिया- जामदा के होलीबयड़ा में कल हुई आगजनी की घटना में 12 मकान जला दिये गये। पुरे मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वही आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मनावर विधायक रंजना बघेल घटना से पीड़ित लोगो से मिली। जानकारी के अनुसार विधायक बघेल लगभग 12:30 बजे  टांडा स्थित छात्रवास पहुँची जहाँ बेघर हुवे लोगो से चर्चा की एवं उनके लिये आवश्यक वस्तु व भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद विधायक बघेल घटना स्थल पहुंची जहाँ पुरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेते हुवे जिला पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की बात कहि। इस दौरान डही जनपद अध्यक्ष जयदीप पटेल, कुक्षी एसडीओपी प्रियंका डोडवे, टांडा थाना प्रभारी विजय वास्केल व पुलिसबल मौजूद था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!