Homeअपना शहररंगो में सराबोर हुआ राजगढ़, नगर में निकली फाग यात्रा, गायक विक्रम...

रंगो में सराबोर हुआ राजगढ़, नगर में निकली फाग यात्रा, गायक विक्रम चौहान एण्ड पार्टी ने दि प्रस्तुतियां…

 राजगढ़। नगर में रंग पंचमी का उल्लास आज सर चढ़ कर बोला। हर गली मोहल्ले में होली खेलने वालों की धुम मची हुई थी। डीजे पर होली के गानों के युवक – युवतियां धिरकते हुए नजर आयें। वहीं नगर में निकली फाग यात्रा में नगरवासी रंगों में सराबोर हो गये। गोविन्द पाटिदार मित्र मण्डल द्वारा निकाली गई श्री अम्बिका रंगारंग फाग यात्रा में होली खेलने वालां की भीड़ उमड़ पड़ी। फाग यात्रा नगर के माताजी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुई बस स्टेण्ड पहुंची जहां फाग यात्रा का समापन हुआ।

रंगा रंग फाग यात्रा में गुजरात के प्रसिद्ध गायक विक्रम चौहान एण्ड पार्टी द्वारा एक से बड़कर एक प्रस्तुयां दि गई। फाग यात्रा में गुलाल से होली खेली गई। श्री अम्बिका फाग यात्रा में नगर सहीत आस पास के सेकड़ो लोग शामील हुए जो मस्ती में नाचते – झुमते हुए निकले। यात्रा में नगर का युवा गुलाल में सराबोर होकर जमकर होली खेली। फाग यात्रा में पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल सहीत कई नेता शामिल हुए जिन्होंने लोगो के साथ गुलाल से होली खेली।

वहीं नगर परिषद द्वारा रंगांरग गैर निकाली गई। रंगारंग गैर नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो चौराहों से निकली। यात्रा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश तातेड़ ने लोगो पर रंगबिरंगे पानी की बौछार की गई। वहीं डीजे पर नगर के कई पार्षद एवं युवा नाचते – झुमते निकले।

नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री राधाकृष्णा फाग उत्सव समिति द्वारा नगर में फाग यात्रा निकाली गई। फाग यात्रा नगर के माताजी मंदिर  प्रागण से शुरू हुई जो प्रमुख मार्गो से होती हुई सुभाष मार्ग स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां फाग यात्रा का समापन हुआ। फाग यात्रा में राधा कृष्ण का रथ भी निकला। वहीं नगर के श्री माताजी मंदिर पर भगवान श्री कृष्ण के साथ होली खेली गई।

वहीं पुरे दिन पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद रहा। नगर के चप्पे – चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहें। वहीं सरदारपुर एसडीएम अभयसिंह ओहरिया, तहसीलदार सुनिल जायसवाल भी फाग यात्रा के दौरान अमले के साथ मौजुद रहे। चौकी प्रभारी शिवराम जाट पुलिस बल के साथ फाग यात्रा में सुरक्षा की दृष्टी से तैनात रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!