Homeअपना शहरमहाविद्यालय में विद्यार्थीयों को किये स्मार्ट फोन वितरित...

महाविद्यालय में विद्यार्थीयों को किये स्मार्ट फोन वितरित…

राजगढ़। श्री राजेन्द्र सूरि शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर-राजगढ़ में सत्र 2015-16 में बी.ए./बी.काॅम/बी.एससी. प्रथम कक्षा में प्रवेशित विद्यार्थियों को म.प्र. शासन की योजना के अंतर्गत आज स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती एवं दादा गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षैत्रिय विधायक एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष वेलसिंह  भूरिया, जनभागीदारी समिति सदस्य राजेन्द्र गर्ग, भाजपा जिला मंत्री जमना भूरिया, मण्डल अध्यक्ष नवीन बानिया,  सांसद प्रतिनिधी गोपाल सोनी, पिडु बारिया आदी थे।
 महाविद्यालयीन प्राचार्य डाॅ. एसएन मण्ड़लोई व डाॅ. बीएल चौहान,  प्रो.सरीता जैन, डाॅ. अंजलीकुमार, प्रो. आरके जैन, प्रो. एलएस अलावा, प्रो. ममता दास, शोभना चौकसे, राजेश मिश्रा, राकेश शिन्दे, महेश उपाध्याय ने अतिथीयों का स्वागत किया।  वहीं कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. बीएल चौहान ने महाविद्यालय की समस्याओं जिसमें रिक्त पदों की पूर्ति, छात्रावास निर्माण, प्रयोगशाला निर्माण, मैदान समतलीकरण, प्रोटेक्षन वाल, नैक मूल्यांकन, रगांई-पुताई हेतु राशि की स्वीकृति के संबंध में पत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अतिथीयों ने विद्यार्थीयों को स्मार्ट फोन का सही उपयोग करने की बात कही।

स्मार्ट फोन वितरण प्रभारी डाॅ. आईएस डावर ने बताया की कुल 335 विद्यार्थी थे जिसमें से उपस्थित 280 विद्यार्थियों के स्मार्ट फोन एक्टीवेट हुये थें। वहीं आज उपस्थित 280 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कॅरियर प्रभारी डाॅ. डीएस मुजाल्दा ने किया। कार्यक्रम में स्मार्ट फोन वितरण कमेटी  बीके चौधरी,  सचिन राठौर, अनिता चौहान, निवृति दुबे, नीलम पाटीदार, रीना खाण्डेकर,  विमल बरुआ,  रामेश्वर वसूनिया, भारत सिंह चौहान , अजय राठौर , भैरुसिंह खपेड़ , इन्दरचन्द्र झुण्झे, बिन्दु गोखले का  योगदान रहा। वही कार्यक्रम में महाविद्यालय के  विद्यार्थी मौजुद थे। आभार प्राचार्य डाॅ. एसएन मण्डलोई ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!