Homeअपना शहरबेंतमार होली का हुआ आयोजन, वर्षो से सिर्वी समाज मनाता आ रहा...

बेंतमार होली का हुआ आयोजन, वर्षो से सिर्वी समाज मनाता आ रहा है बेंतमार होली…

गोपाल राठौड़, पेटलावद। मथुरा वृंदावन की लठ्ठ मार होली की तर्ज पर नगर में सिर्वी समाज भी लगभग 250 वर्षो से बेंतमार होली का आयोजन करता आ रहा है। जो की शीतला सप्तमी के दिन मनाया जाता है।   अपनी 250 से अधिक वर्ष पुरानी परपंरा का निर्वाह करते हुए सिर्वी समाज ने शीतला सप्तमी रविवार  को होली उत्सव मनाया। जिसमें क्षेत्र की प्रसिद्ध बेंतमार होली का आयोजन भी किया गया। जिसमें समाजजनों ने एक दूसरे के घर पर जा कर रंग गुलाल किया व उत्साह के साथ त्यौहार मनाया। बेंतमार होली को देखने के लिए समाज सहित अन्य वर्गो के लोगों की भीड़ स्थानीय चमठा चोराहे पर लगी।  इस त्यौहार में महिलाओं का भी उत्साह देखने लायक था। महिलाएं भी झुंड बना कर एक दुसरे के साथ होली खेलने में पीछे नहीं रही।

हुआ बेंतमार होली का हुआ आयोजन:- सुबह से प्रारंभ हुआ यह होली उत्सव दोपहर में अपने चरम पर पहुंचा जिसमें बेंतमार होेंली का आयोजन प्रारंभ हुआ स्थानीय चमठा चोक पर सभी समाजजन एकत्रीत हुए व एक बडे़ कड़ाव में रंग वाला पानी भरा गया। जिसमें युवक मस्ती करते हुए कूदते रहे और एक दूसरे के साथ होली खेलते रहे, इसके साथ समाज की बालिकाओं और महिलाओं ने बेंतमार होली प्रारंभ कर दी। जो युवक भी इस बडे कड़ाव के आसपास आ कर रंग लगाने की कोशीश करता उसको महिलाएं बेंतमार होली का मजा चखाती है जो की एक आनंद उत्सव बन चुका है। जिसका मजा सभी ने लिया। इसके पूर्व समाज के लोगों ने एकत्रीत हो कर मुख्य मार्गो से रंगारंग गेर निकाली। होलीका उत्सव का भरपूर आनंद सिर्वी समाज के युवाओं ने लिया। समाजजनों का मानना है कि इस युग में भी परंपराओं का निर्वाह होना बड़ा कठीन है किन्तु समाजजन आज भी एकत्रीत हो कर परंपरा का निर्वाह कर रहे है। यह समाज के लिए अच्छा संकेत है। इसके साथ ही समाजजनों ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे जिससे आधा पेटलावद नगर बंद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!