Homeचेतक टाइम्सआशा कार्यकर्ता व उषा, आशा सहयोगिनी संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न,...

आशा कार्यकर्ता व उषा, आशा सहयोगिनी संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, आगामी आंदोलन की रुप रेखा तैयार की

सरदारपुर। मध्यप्रदेश आशा कार्यकर्ता व उषा, आशा  सहयोगिनीओ की जिलाध्यक्षो की बैठक विगत दिवस भोपाल में आयोजित की गई थी। 19 मार्च को भोपाल के टोकनिक चैराहा रविन्द्र भवन मेंआयोजिक बैठक की अध्यक्षता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुमन द्विवेदी ने की। बैठक में  आषा कार्यकर्ता व उषा, आशा सहयोगिनीआंे की समस्याआंे सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिसमें आषा कार्यकर्ता व उषाआंे को प्रोत्साहन राषि के स्थान पर मासिक मानदेय कम से कम 10000 हजार दिया जावे। आशा  सहयोगिनी का मासिक मानदेय कम से कम 15000 रु. दिये जावे एवं आशा  सहयोगीयांे को टीए डीए दिया जावे व आशा  कार्यकर्ताआंे का भुगतान जो 5-5 माह में दिया जाता है। वह भुगतान प्रतिमाह दिया जावे। इसी कई महत्वपूर्ण बिन्दुआंे पर चर्चा की गई व आगामी आंदोलन की रुप रेखा तैयार की गई। बैठक में ग्राम पंचायत सचिव के प्रांताध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव सुमन डांगी दतिया, धार जिला सरंक्षक शंकरलाल मारु मोयाखेड़ा, लक्ष्मी गौतम, मिथलेष पाण्डे, अनिता श्रीभार, सविता पाण्डे आदी उपस्थित थे।  उक्त जानकारी सरदारपुर ब्लाक सरंक्षक शंकरलाल मारु बरमण्डल ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!