Homeअपना शहरराजस्व अमले ने किया भूमि का सीमांकन, लगाये स्थाई चिन्ह, सीमांकन के...

राजस्व अमले ने किया भूमि का सीमांकन, लगाये स्थाई चिन्ह, सीमांकन के दौरान निकली और भी शासकीय भूमि…

 

 राजगढ़।
नगर के आदेश्वर मंदिर पीछे स्थित शासकीय भूमि पर आज राजस्व अमला द्वारा
भूमि का सीमांकन कर चिन्हित किया गया। आज लगभग 11:30 तहसीलदार सुनील
जायसवाल राजस्व अमले के साथ आदेश्वर मंदिर के पीछे स्थित शासकीय नुजूल भूमि
पर पहुँचे जहाँ भूमि सर्वे नम्बर 577, 78, 84 की जमीन पर सीमांकन किया।
सीमांकन के के दौरान और भी कई भूमि शासकीय निकली। जहाँ चिन्हित किया गया।
जानकारी के अनुसार आदेवश्वर मंदिर के समीप व पीछे भी शासकीय भूमि निकली।
जहाँ एक स्कुल की दिवार बनाई गई है। भूमि का चतुर्थ सीमांकन कर स्थाई चिन्ह
लगाये गये है। जहाँ शासकीय भूमि पर निर्माण किया गया है उन्हें भी तोड़ा
जायेगा। 

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार सुनील जायसवाल
पटवारी राजू चुड़ावदिया, रफीक खान, लताफ़त हुसैन, मोहनलाल गोड़, सोहनलाल
श्रीवास्तव एवं गिरधावर सुरेशचन्द्र बामनिया व भगवान सिंह ठाकुर सहित कई
कोटवार मौजूद थे।
लगाये
स्थाई सिमा चिन्ह :-
राजस्व विभाग के अमले ने भूमि का चतुर्थ सीमांकन किया।
जहाँ तक शासकीय भूमि पाई गई वहा सिमा चिन्ह स्थाई रूप से लगाये गये एवं
उनपर लाल रंग से निशान किया गया। वही शासकीय भूमि पर किये अतिक्रमण पर भी
लाल रंग से चिन्हित किया गया। 
एक
कार्यवाही में निकल गई शासकीय भूमि :-
आदेश्वर मन्दिर के पीछे शासकीय भूमि
पर प्लाट काटकर बेचने का मामला उजागर होते ही अवैध कॉलोनाइजरो में हड़कम्प
मच गया। मामले में राजस्व विभाग ने पक्का अतिक्रमण तोड़ा एवं कुल 9 लोगो को
नोटिश दिया। जिसके बाद कथन के दौरान एक व्यक्ति को एसडीएम ने जेल भी भेजा।
मामले में आज राजस्व विभाग का अमला भूमि का सीमांकन करने पहुँचा तो आज
सीमांकन के दौरान और भी शासकिय भूमि निकल गई। बताया जा रहा है की उक्त भूमि
किया गया अतिक्रमण भी हटाया जायेगा। राजस्व विभाग की यह अब तक की राजगढ़
में बड़ी कार्यवाही हो सकती है। इस कार्यवाही के बाद अवैध अतिक्रमणकर्ता एवं
अवैध कॉलोनाइजर इधर – उधर भागते नजर आ रहे है। 
तहसीलदार
सुनील जायसवाल ने चर्चा में बताया की भूमि का सीमांकन कर स्थाई रूप से
चिन्ह लगाये गये एवं उन्हें लाल रंग से पेंट किया गया है। कुछ और भूमि
शासकीय निकली है जहाँ पर किया गया अतिक्रमण हटाया जायेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!